Steave Smith Captain Australia: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बार फिर पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में तेज गेंदबाज बोलैंड को शामिल किया गया है. वहीं कमिंस के अनुपस्थिति में टीम की कमान स्टीव स्मिथ को सौंपी गई है.

फिर कप्तानी करेंगे स्टीव स्मिथ
दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई टीम के नियमित टेस्ट कप्तान पैट कमिंस के मांसपेशियों में पहले टेस्ट के दौरान खिंचाव आ गया था. इस चोट के कारण ही कमिंस दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. उनके जगह तेज गेंदबाज बोलैंड को शामिल किया गया है. वहीं कमिंस की अनुपस्थिति में टीम की कमान एक बार फिर स्टीव स्मिथ संभालते हुए नजर आएंगे. ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच अगला मुकाबला एडिलेड में डे-नाइट है. स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार दूसरे डे-नाइट टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में भी कमिंस चोट के कारण बाहर थे और स्मिथ ने कप्तानी संभाली थी.

बॉल टैम्परिंग के बाद गई थी कप्तानी
ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की कप्तानी बॉल टेम्परिंग के घटना के बाद चली गई थी. उस मामले के लिए स्मिथ पर एक साल का बैन भी लगा था. स्मिथ के अलावा इस मामले में वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट पर भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बैन लगाया था.

पहले टेस्ट में लाबुशेन ने किया था कमाल
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन की बैटिंग आकर्षण का केंद्र रही थी. उन्होंने मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा था. पहली पारी में मानर्स ने 204 रन की मैराथन पारी खेली थी. वहीं दूसरी इनिंग्स में उन्होंने नाबाद 104 रन बनाए. इस मुकाबले के पहले इनिंग में स्टीव स्मिथ ने भी डबल सेंचुरी लगाई थी.

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: दूसरे वनडे में शाकिब रच सकते हैं इतिहास, शेन वॉर्न को पछाड़ यह बड़ा रिकॉर्ड कर सकते हैं अपने नाम

0 comments:
Post a Comment